scorecardresearch
 

राम रहीम ने बना रखी थी पॉलिटिकल विंग, चुनाव लड़ने का था प्लान!

राम रहीम जब यह देखता था कि हर पार्टी चुनाव में जीत के लिए उसके पास ही आती है. यह देखकर वह भी अपने राजनीतिक पार्टी शुरू करने की सोच रहा था. राम रहीम ने अपने डेरे में एक राजनीतिक विंग भी बना रखी थी, जो कि सभी राजनीतिक गतिविधियों पर खबर रखती थी.

Advertisement
X
अपनी पार्टी बनाने की तैयारी में था राम रहीम!
अपनी पार्टी बनाने की तैयारी में था राम रहीम!

रेप का आरोपी गुरमीत राम रहीम सिंह अब 20 साल तक जेल में ही रहेगा. डेरा प्रमुख के तौर पर पिछले कई सालों में राम रहीम ने अपना रसूख इतना बड़ा कर लिया था कि हर राजनीतिक दल उसके आगे अपना सिर झुकाता था. लेकिन फिर भी राम रहीम का इतना बड़ा कद उसे सज़ा दिलवाने से नहीं रोक पाया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो राम रहीम जब यह देखता था कि हर पार्टी चुनाव में जीत के लिए उसके पास ही आती है. यह देखकर वह भी अपने राजनीतिक पार्टी शुरू करने की सोच रहा था. राम रहीम ने अपने डेरे में एक राजनीतिक विंग भी बना रखी थी, जो कि सभी राजनीतिक गतिविधियों पर खबर रखती थी.

राम रहीम हर चुनाव में किसी ना किसी पार्टी को समर्थन का ऐलान करता था, जिसके बाद उसके सभी अनुयायी उस पार्टी को वोट देते थे. जिसका फर्क सीधे तौर पर चुनावी नतीजों पर पड़ता था. राम रहीम को यह उम्मीद रहती थी कि अगर सरकार में उसका समर्थन रहेगा, तो उसपर चल रहे सभी केसों में थोड़ी ढील बरती जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा था, शायद यही सोचकर वह अब खुद की पार्टी उतारने की तैयारी में था.

Advertisement

हरियाणा की इन सीटों पर असर

बता दें कि बाबा राम रहीम का हरियाणा के नौ जिलों की करीब तीन दर्जन विधानसभा सीटों पर अच्छा खासा दखल है. सूबे में 20 लाख से 25 लाख उनके अनुयायी हैं. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने डेरा का समर्थन होने से उचाना कलां, टोहाना, अंबाला सिटी, हिसार, नारनौंद, बवानी खेड़ा, भिवानी, शाहबाद, थानेसर, लाडवा, मौलाना और पेहवा सीटों पर जीत दर्ज की थी.

 

ये भी पढ़िए...

 

 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement