scorecardresearch
 

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, खेमका का भी तबादला

बीजेपी के सत्ता में आने के बाद हरियाणा में पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत रॉबर्ट वाड्रा की जमीन का दाखिल खारिज रद्द करने वाले अशोक खेमका सहित 71 आईएएस अधिकारियों का शुक्रवार रात तबादला कर दिया गया.

Advertisement
X
अशोक खेमका की फाइल फोटो
अशोक खेमका की फाइल फोटो

बीजेपी के सत्ता में आने के बाद हरियाणा में पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत की जमीन का दाखिल खारिज रद्द करने वाले सहित 71 आईएएस अधिकारियों का शुक्रवार रात तबादला कर दिया गया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि अभिलेख विभाग के महानिदेशक एवं सचिव 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को राज्य परिवहन आयुक्त एवं सचिव परिवहन विभाग नियुक्त किया गया है.

खेमका ने गुड़गांव जिले के शिकोहाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की जमीन का दाखिल खारिज रद्द कर दिया था. मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली राज्य की पहली बीजेपी सरकार ने शुक्रवार को इस कदम के तहत 21 में से 19 उपायुक्तों और दो मंडलायुक्तों का तबादला कर दिया. ट्रांसपुर किए गए अधिकारियों में कृषि, खेल, तकनीकी शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी व खाद्य एवं आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों के महानिदेशक भी शामिल हैं.

अन्य तबादला किए गए अधिकारियों में विभिन्न विभागों के सचिव और विशेष सचिव, विभिन्न निगमों और बोर्डों के प्रबंध निदेशक, विभिन्न जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त भी शामिल हैं. आनंद मोहन शरण को नई दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर, हरियाणा, जबकि विनीत गर्ग को हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है.

Advertisement

- इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement