scorecardresearch
 

गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में 13 बांग्लादेशी घुसपैठिए, सभी होंगे डिपोर्ट

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई डीसीपी क्राइम हुतेश यादव के नेतृत्व में हुई, जिसमें कंस्ट्रक्शन साइट्स और झुग्गी-झोपड़ियों की सघन जांच की गई है. अभियान जारी रहेगा और पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है.

Advertisement
X
गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया है (Photo-ITG)
गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया है (Photo-ITG)

गुरुग्राम पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. इन सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जल्द ही इन्हें वापस इनके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा.

कंस्ट्रक्शन साइट्स और झुग्गियों की हुई कड़ी चेकिंग

ये पूरी कार्रवाई डीसीपी क्राइम हुतेश यादव के नेतृत्व में की गई. क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने शहर के संवेदनशील इलाकों में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस टीमों ने कंस्ट्रक्शन साइट्स और झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर वहां रह रहे संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. इस वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान 13 ऐसे लोग मिले, जिनके पास भारत में रहने का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था. तलाशी लेने पर उनके पास से बांग्लादेशी नागरिकता के दस्तावेज बरामद हुए.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों ने बताया कि वे बांग्लादेशी एजेंटों की मदद से कालियागंज बॉर्डर पार करके अवैध तरीके से भारत की सीमा में घुसे थे. गुरुग्राम में अपनी पहचान छिपाने के लिए वे अलग-अलग जगहों पर मजदूर का वेश बनाकर रहते थे. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है. पुलिस ये पता लगा रही है कि शहर में इन लोगों की मदद कौन कर रहा था और इन्हें काम पर किसने रखा था.

Advertisement

संवेदनशील इलाकों पर है पुलिस की पैनी नजर

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस की टीमें फिलहाल इन जगहों पर विशेष नजर रख रही हैं:

  • झुग्गी-झोपड़ियां और अवैध कॉलोनियां
  • किराए के मकान और पीजी 
  • औद्योगिक क्षेत्र 
  • होटल, लॉज और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान

डीसीपी क्राइम हुतेश यादव ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जो भारतीय नागरिक और विदेशी नागरिक वैध दस्तावेजों के साथ यहां रह रहे हैं, उन्हें इस अभियान से डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गुरुग्राम पुलिस की आरडब्ल्यूए से खास अपील

गुरुग्राम पुलिस ने आम नागरिकों और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से इस अभियान में सहयोग की अपील करते हुए दो जरूरी निर्देश जारी किए हैं. पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से सभी मकान मालिकों और प्रबंधकों के लिए अपने घरों या प्रतिष्ठानों में काम करने वाले घरेलू सहायकों, किराएदारों, कर्मचारियों और होटलों में रुकने वाले लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है.

इसके साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें अपने आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर या नजदीकी पुलिस थाने में दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement