scorecardresearch
 

गुरुग्राम में रफ्तार का कहर! NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-48) पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गाड़ियों की स्पीड पर ब्रेक लग गया. हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

Advertisement
X
Traffic Jam in Gurugram after road accident on Delhi-Jaipur Highway (NH-48)
Traffic Jam in Gurugram after road accident on Delhi-Jaipur Highway (NH-48)

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रफ्तार के चक्कर में एक बड़ा हादसा हो गया. हाईवे पर 32 माइलस्टोन और सिग्नेचर टावर के पास एक तेज रफ्तार सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (एंडेवर) कार अपने आगे चल रहे वाहन से बेकाबू होकर टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार के सुरक्षा एयरबैग खुल गए, जिससे किसी की जान की जान को नुकसान नहीं हुआ.

हाईवे बना 'ओपन-एयर पार्किंग', रेंगते रहे वाहन
​इस जोरदार टक्कर के बाद व्यस्त रहने वाले दिल्ली-जयपुर हाईवे की रफ्तार पर अचानक 'ब्रेक' लग गया. देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गईं और हाईवे कई किलोमीटर लंबे भीषण ट्रैफिक जाम की चपेट में आ गया. इस दौरान हजारों यात्री भीषण जाम में फंस गए और गाड़ियों के पहिए पूरी तरह थम गए.

​एक्शन में ट्रैफिक पुलिस: क्रेन बुलाई, रास्ता साफ कराया
​घटना की खबर मिलते ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मौके पर पहुंचकर क्रेन (रिकवरी वैन) को बुलाया गया. पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल करने के काम में जुट गए.

​बता दें कि ट्रैफिक पुलिस लगातार अपील करती है कि हाईवे पर रफ्तार की रेस न लगाएं. गाड़ी चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि आपातकालीन स्थिति में ब्रेक लगाने का समय मिल सके.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement