scorecardresearch
 

मां से झगड़े के बाद छठी मंजिल से लगाई छलांग... फरीदाबाद में युवक की दर्दनाक मौत

फरीदाबाद के सेक्टर-63 स्थित टाइम रेजिडेंसी सोसायटी में 33 वर्षीय युवक ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी. युवक मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज दिल्ली के अस्पताल में करा रहा था. गुरुवार रात मां से विवाद के बाद उसने छलांग लगा दी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.(Photo: Representational)
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.(Photo: Representational)

हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक के छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस के अनुसार सेक्टर-63 स्थित टाइम रेजीडेंसी सोसायटी में रहने वाले 33 वर्षीय शशांक शेखर मिश्रा ने गुरुवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, शशांक शेखर मिश्रा एलएलबी ग्रेजुएट थे और फिलहाल बेरोजगार थे. पुलिस ने बताया कि वह दिल्ली के एक अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का इलाज करा रहे थे. गुरुवार रात करीब 8:30 बजे उनका अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद के कुछ देर बाद ही उन्होंने सोसायटी की छठी मंजिल से छलांग लगा दी.

यह भी पढ़ें: दोस्तों ने घर से बुलाया और मार दी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम... फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें गंभीर हालत में पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

पुलिस जांच जारी

मामले की जांच कर रहे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि युवक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और यदि कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement