सूरत से सड़क हादसे की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. कैनाल रोड पर तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई. कार सीधे सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर पीछे की तरफ मुड़ गई. गनीमत रही कि हादसे के वक्त पीछे से आ रहा ऑटो और बाइक सवार कार की चपेट में नहीं आए. पूरी घटना CCTV में कैद हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.