अमेरिका और इजरायल के ईरान के सर्वोच्च नेता को मार गिराने के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण एयरस्पेस बंद हो गया है, जिससे कई भारतीय यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला ने कहा कि रमजान के दौरान देशभर से उमरा के लिए कई लोग गए थे जो अब लौटने का समय हो चुका है। अहमदाबाद के 55 लोग जेद्दाह एयरपोर्ट से लौटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने के कारण वे होटल में रहने को मजबूर हैं.