अमरेली के राजुला में बारिश के बीच 108 टीम ने एक महिला मरीज की जान बचाई. चांचबंदर गांव में बीमार महिला तक पहुंचने के लिए डॉक्टर पानी के बहाव के बीच ट्रैक्टर से पहुंचे. फिर JCB की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. 108 टीम की इस तत्परता की सराहना हो रही है.