scorecardresearch
 
गुजरात में गर्मी का कहर, जारी हुआ रेड अलर्ट

गुजरात में तपती गर्मी के चलते अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने रेड अलर्ट जारी किया है. तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है. लोगों से कहा गया है कि बिना काम के दोपहर 12 से 5 तक घर से बाहर ना निकलें. साथ ही अगर निकलना जरूरी है तो पूरे एहतियात के साथ निकले.

Advertisement
X
गर्मी से अहमदाबाद में रेड अलर्ट

तपते सूरज ने अहमदाबाद समेत गुजरात के ज्यादातर शहरों में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. अहमदाबाद में गरमी का पारा 45.5 डिग्री को छु रहा है. गुजरात के ग्रीन शहर कहे जाने वाले गांधीनगर भी इन दिनों 44 डिग्री को छु रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए गर्मी का पारा और ऊपर जा सकता है, जिस के चलते अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने रेड अलर्ट जारी किया है.

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर गौतम शाह ने कहा, 'गरमी के चले रेड अलर्ट घोषित किया है. लोगो को भी कहा है कि घर से बाहर ना निकलें, अगर निकले तो सभी तरह के संरक्षण के साथ निकले.'

Advertisement

वहीं अहमदाबाद कि सडकों पर गर्मी कि वजह से दोपहर के समय में ऐसा लगता है कि मानों कर्फ्यू लग गया है. इक्का-दुक्का लोग मुश्किल से यहां दिखाई देते हैं. वहीं बजारों में भी सन्नाटा छा जाता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement