scorecardresearch
 

सरदार पटेल को PM मोदी ने किया नमन, एकता नगर में 400 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की सौगात

PM मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. वहीं, एकता नगर में प्रधानमंत्री ने 400 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

Advertisement
X
एकता नगर में PM मोदी ने रेनफॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया. (Photo: PTI)
एकता नगर में PM मोदी ने रेनफॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया. (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के एकता नगर में शनिवार को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें देश को समर्पित किया. इन परियोजनाओं में सीवेज और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, फसाड लाइटिंग, नर्मदा घाट का अपग्रेडेशन, IRCTC होटल और एकता नगर में रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.

प्रधानमंत्री ने कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनमें गोरा-भंडारा रोड का विकास, इंटीग्रेटेड ज़ीरो वेस्ट स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, खलवानी इको-टूरिज्म का विकास, और कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन का इंटीग्रेटेड विकास शामिल है.

इस बीच, एकता नगर में प्रधानमंत्री ने रेनफॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा भी किया. PM मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.'

वहीं, गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार को PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. उन्होंने 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त करने को प्राथमिकता दी है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट अब पांच गुना से अधिक हो गया है. किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है.

प्रधानमंत्री ने बताया कि करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement