scorecardresearch
 

गुजरात के मंत्री बने 'ओझा', कांग्रेस बोली- अंधविश्वास को बढ़ावा देती है BJP

गुजरात सरकार के मंत्री अरविंद रैयाणी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे देवी मां के एक पंडाल में ओझा बने नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने सरकार और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Advertisement
X
सामने आया अरविंद रैयाणी का वीडियो
सामने आया अरविंद रैयाणी का वीडियो
स्टोरी हाइलाइट्स
  • सामने आया मंत्री अरविंद रैयाणी का वीडियो
  • देवी मां के पंडाल में अनुष्ठान करते आ रहे नजर

गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले गर्म होते सियासी माहौल के बीच गुजरात सरकार के एक मंत्री के वीडियो पर घमासान छिड़ता नजर आ रहा है. गुजरात सरकार के मंत्री अरविंद रैयाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे 'ओझा' (झाड़-फूंक करने वाला) बने नजर आ रहे हैं.

कांग्रेस ने गुजरात सरकार के मंत्री अरविंद रैयाणी का वीडियो सामने आने के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बीजेपी पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने अरविंद रैयाणी के इस वीडियो को लेकर गुजरात सरकार पर भी हमला बोला है.  

कांग्रेस ने गुजरात सरकार को घेरते हुए कहा है कि एक मंत्री का ऐसा वीडियो सामने आने के बावजूद सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार में मंत्री अरविंद रैयाणी का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो गुजरात के ही राजकोट में धार्मिक आयोजन का बताया जा रहा है.

इस वीडियो में भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में मंत्री अरविंद रैयाणी देवी मां के पंडाल में नजर आ रहे हैं. अरविंद रैयाणी देवी मां के पंडाल में कुछ धार्मिक अनुष्ठान करते नजर आ रहे हैं. गुजरात सरकार के मंत्री अरविंद रैयाणी इस वीडियो में लोहे की जंजीर से खुद अपने ही शरीर पर एक के बाद एक वार करते भी नजर आ रहे हैं.

Advertisement

राजकोट के गुदागांव के बताए जा रहे इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सूबे की सियासत गर्म होती नजर आ रही है. विपक्षी कांग्रेस ने इसे लेकर गुजरात सरकार और सत्ताधारी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस वीडियो को लेकर न तो गुजरात सरकार के मंत्री अरविंद रैयाणी, न ही बीजेपी की ओर से किसी तरह का कोई बयान आया है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement