पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक रिश्तों में दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं. वहीं अब गुजरात में नवसारी के में चिखली के ग्रामीण इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. एक पिता ने अपनी दो सौतेली बेटियों के साथ यौन शोषण किया.
लकड़ी लाने के बहाने ले जाता था जंगल
मालूम हुआ कि सौतेला पिता दोनों बेटियों को लकड़ी लाने के बहाने जंगल ले जाता था और उनके साथ बलात्कार करता था. इसी दौरान यह भी सामने आया कि दोनों बेटियां गर्भवती हो गईं. पुलिस को जब जानकारी हुई तो उन्होंने गंभीरता से कारवाई करते हुए आरोपी पिता को पोस्को के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच शुरू की गई. इस मामले ने चिखली पंथक में सनसनी मचा दी है.
5 महीने की प्रेग्नेंट थी 12 साल की बच्ची
मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की 12 साल की बेटी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में जांच करने पर डॉक्टर सोनोग्राफी रिपोर्ट देखकर दंग रह गए, जिसमें पता चला कि बेटी पांच महीने की गर्भवती है.
13 साल की बड़ी बहन 2 माह की प्रेग्नेंट
रिपोर्ट सामने आते ही बेटी का परिवार सदमे में था. छोटी बेटी की हालत देखकर 13 साल बड़ी बेटी भी भावुक हो गई और उसने अपने सौतेले पिता के कुकर्मों का पर्दाफाश करते हुए सारी सच्चाई बता दी. बाद में जब बड़ी बेटी की जांच कराई गई तो पता चला कि वह भी दो महीने की गर्भवती है. इसके बाद मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया.
पति को छोड़ आरोपी के साथ लिव-इन में रहती थी मां
नवसारी जिले के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान पता चला कि ये बेटियां अपने सौतेले पिता से गर्भवती हुई थीं. पीड़ित बेटियों की मां की पहले एक अन्य युवक से शादी हुई थी, जिससे उनके चार बच्चे थे. हालांकि किसी कारणवश उनका तलाक हो गया और वे बच्चों के साथ आरोपी अनिल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगीं. उस दौरान अनिल ने इन दोनों नाबालिग सौतेली बेटियों से बार-बार बलात्कार किया.
बार-बार करता था बलात्कार
आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी पिता दोनों मासूम बेटियों को जंगल से लकड़ी लाने के बहाने किसी सुनसान जगह पर ले जाता था और बार-बार उनका बलात्कार करता था. संभव है कि यह घटना लंबे समय से चल रही हो, जिसकी पुलिस गहन जांच कर रही है. यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी बन गई है, जहां घर के भीतर ही सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.