scorecardresearch
 

VIDEO: कुएं से आ रही थी आवाज, लोगों ने देखा तो गिरा था तेंदुआ... फिर ऐसे हुआ रेस्क्यू

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के सावनी गांव में एक तेंदुआ अचानक कुएं में गिर गया. कुएं में तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और वन विभाग को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही वेरावल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

Advertisement
X
कुएं से तेंदुए को बाहर निकालती वन विभाग की टीम. (Photo: ITG)
कुएं से तेंदुए को बाहर निकालती वन विभाग की टीम. (Photo: ITG)

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के सावनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक कुएं में जा गिरा. कुएं के अंदर तेंदुए को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई.

जानकारी मिलते ही वेरावल वन विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची. टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती कुएं में फंसे तेंदुए को बिना चोट पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकालना था. इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने बेहद सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

कुएं में फंसा तेंदुआ लगातार खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था. ऐसे में रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता के साथ उसके करीब पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद टीम तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने में सफल रही. फिर उसे बाड़े में बंद करके वन विभाग की टीम ले गई.

समय पर नहीं पहुंचती वन विभाग की टीम तो तेंदु की हो जाती मौत
तेंदुए के बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. वन विभाग की तत्परता से एक जंगली जानवर की जान बच गई. इस घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे गांवों में खुले कुओं से वन्यजीवों को होने वाले खतरे की ओर ध्यान खींचा है.

Advertisement

गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. अगर रेस्क्यू में देरी होती तो कुएं में फंसे तेंदुए की जान पर भी बन सकती थी. फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित बचा लिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement