scorecardresearch
 

अहमदाबाद: चार दिन से लापता नाबालिग का होटल में गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

पिछले चार दिनों से अहमदाबाद की पुलिस जिस लड़की की तलाश में थी शनिवार को वो खुद चलकर थाने पहुंची. फिर लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए जो खुलासे किए उसने उसके परिवारवालों के होश उड़ा दिए.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

पिछले चार दिनों से अहमदाबाद की पुलिस जिस लड़की की तलाश में थी शनिवार को वो खुद चलकर थाने पहुंची. फिर लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए जो खुलासे किए उसने उसके परिवारवालों के होश उड़ा दिए. लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ छह लोगों ने रेप किया. और इन सबमें खुद उसके दोस्त साहिल की मिलीभगत थी.

पहले खुद रेप किया फिर दोस्तों को भी बुला लिया.
पीड़िता ने बताया कि उसका दोस्त उसे मणिनगर में मौजूद सिल्वर स्प्रिंग होटल ले गया और उसका रेप किया. फिर उसी के फोन से अपने चार और दोस्तों को बुलाया. पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी उसके दोस्त का मन नहीं भरा तो वो लड़की को अपने एक और दोस्त के पास ले गया जहां एक बार फिर उसका रेप हुआ.

होटल का CCTV फुटेज जब्त, पांच गिरफ्तार
जांच अधिकारी रीमा मुंशी ने बताया कि के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पांच लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और छठे की तलाश जारी है. पुलिस होटल के मालिक पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है.

पुलिस ने बताया की पीड़िता के परिजनों ने 27 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement