scorecardresearch
 

10 साल में 7.5 लाख ईसाई और मुसलमानों की हुई घर वापसी: तोगड़िया

तोगड़िया ने कहा, 'घर वापसी की हमारी दर हर साल करीब 15,000 की है, लेकिन पिछले साल हम 40,000 को पार कर गए. यह आरएसएस के आंकड़ों से अलग है.'

Advertisement
X
विहिप नेता प्रवीण तोगड़ि‍या
विहिप नेता प्रवीण तोगड़ि‍या

'धर्म परिवर्तन' और 'घर वापसी' जैसे मुद्दों पर शांत हो चुकी सियासी लहर को विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने फिर से हवा दी है. विश्व हिंदू परिषद के नेता तोगड़िया ने दावा किया है कि उनके संगठन ने पिछले 10 साल में 7.5 लाख से ज्यादा ईसाइयों और मुसलमानों को हिंदू बनाया है.

तोगड़िया ने गुजरात के सूरत में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'पिछले 10 साल में हमने 5 लाख से ज्यादा ईसाइयों और 2.5 लाख करवाई है. घर वापसी की हमारी दर हर साल करीब 15,000 की है, लेकिन पिछले साल हम 40,000 को पार कर गए. यह आरएसएस के आंकड़ों से अलग है.'

पाकिस्तान के हिंदुओं को मिले भारत की नागरिकता
तोगड़िया ने भारत में 'घर वापसी' के अभियान को जारी रखने का आह्वान किया. कार्यक्रम के बाद तोगड़िया ने मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान के हिंदुओं को भी भारत की नागरिकता देने की मांग की.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement