आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक कई सवाल खड़े हो गए. इसी मुद्दे पर आज तक से बात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि यह देशविरोधी और देश को तोड़ने वाली ताकतों का धरना प्रदर्शन था. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित है और वहीं तक रहेगा और खत्म हो जाएगा.