दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा चलाए जा रहे बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के सदस्यों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे. इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल ने अब दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.