निशु के पिता संजय आजाद और स्वतंत्र के बीच जंतर-मंतर पर हुए विवाद में नया एंगल आया है. 24 जुलाई को निशु और उसके पिता ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें दोनों का बयान है और झगड़े और लड़ाई का पूरा खुलासा किया गया था. संजय आजाद कह रहे हैं "मैं कहना चाहता हूं कि कुछ लोग अनजाने में मेरे सिर पर चोट मारकर सोचते हैं कोई तीर बहुत बड़ा तीर मार दिया. तो मैं कहना चाहता हूँ अगर वहां पर 2 मिनट पुलिस ना आती तो फोटो में देख सकते हो तुम्हारी दशा किस तरह कर रखी थी. पुलिस को सिर्फ वहम हो गया था मैं तुझे मार रहा हूं तो पुलिस ने हमें पकड़ लिया था गलती से.