राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसकी एक तस्वीर सामने आई है. कल रात करीब 12 बजे दो बदमाशों ने नंदनगरी के एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली चलाने वाले CCTV में कैद हुए हैं. दोनों बदमाश स्कूटी पर आए थे और गोली चलाने के बाद फरार हो गए. गोली लगने से मकान की पहली मंजिल के शीशे टूट गए. पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि किसी पुरानी रंजिश में ये हमला किया गया है.