दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर गाजियाबाद की निशु के समर्थन में काॅकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता धरना पर उतर आए हैं. जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट की घटना को लेकर CJP के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास की अगुआई में ये प्रदर्शन शुरू हुआ. ये प्रदर्शन तब हो रहा है जब कल आशुतोष रांका ने अखिलेश से मुलाकात की है.