दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुए बिल्डिंग हादसे की FIR में निर्माण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल उर्फ गुप्ता और उनके भाई ने किराए के लालच में कई साल पुरानी इमारत के ऊपर कथित तौर पर चार मंजिलें बनवा दीं. पुलिस का आरोप है कि मालिकों को पता था कि पुरानी बिल्डिंग की नींव अतिरिक्त भार सहने की स्थिति में नहीं है, इसके बावजूद निर्माण जारी रखा गया.