scorecardresearch
 

बदलेगा मौसम! दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी, झमाझम बारिश का अनुमान

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में गुरुवार शाम को तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम में अचानक बदलाव को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.

Advertisement
X
Delhi-NCR Rain today, IMD issues Orange alert (File Photo-PTI)
Delhi-NCR Rain today, IMD issues Orange alert (File Photo-PTI)

दिल्ली-NCR के आज फिर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक, गुरुवार शाम को तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

IMD के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, कुछ जगहों पर बारिश भी होने की उम्मीद है. अलग-अलग इलाकों में बारिश का समय 30 से 45 मिनट तक रह सकता है.

दिल्ली के कुछ इलाकों (जैसे जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आर के पुराम, वसंत कुंज, हौस खास और मालवीय नगर) में हल्की बारिश के साथ-साथ हल्के आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है. 

बारिश भले की कम हो लेकिन इसकी तेजी इतनी ज्यादा हो सकती है कि निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है. ऐसे में शाम के पीक टाइम में ट्रैफिक भी प्रभावित हो सकता है. बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. शाम में ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहावना हो जाएगा.

Advertisement

मॉनसून की बढ़ी रफ्तार! कई राज्यों में भारी बारिश, देश के इन हिस्सों में हीटवेव का कहर 
 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में नमी भरी हवाएं और हवा में अस्थिरता के कारण मौसम में यह बदलाव आ रहा है. गर्म हवा ऊपर उठकर नमी के साथ मिल रही है, जिससे तेजी से घने बादल बन रहे हैं. इन बादलों से गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के समय पेड़ों या कमजोर इमारतों के नीचे न खड़े हों. शाम को ऑफिस से घर लौट रहे लोगों को सतर्क रहना चाहिए. दरअसल, दिल्ली से नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

माना जा रहा है कि इस बारिश से दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी में और सुधार हो सकता है. बारिश में धूल और प्रदूषण के कण कमजोर हो जाएंगे. हालांकि,  तेज हवाएं धूल उड़ा सकती हैं, लेकिन बारिश के बाद मौसम साफ और ठंडा होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले कई दिन उमस वाली गर्मी से राहत मिली रहेगी. अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement