scorecardresearch
 

रात में किचन-बाथरूम तक पहुंच रहे गार्डन के ये कीड़े! सुबह फर्श पर चमकीली लाइन दिखे तो हो जाएं सावधान

गार्डन में लगे पौधों को तबाह करने वाले स्लग्स अब रात के अंधेरे में आपके किचन और बाथरूम तक पहुंच रहे हैं. फर्श पर इनके निशान दिखते ही अलर्ट हो जाएं और एक्सपर्ट्स के इन नेचुरल तरीकों से इन्हें तुरंत घर से बाहर करें.

Advertisement
X
स्लग्स बहुत ही लचीले जीव होते हैं जो घर में घुस जाते हैं. (Photo: AI Generated)
स्लग्स बहुत ही लचीले जीव होते हैं जो घर में घुस जाते हैं. (Photo: AI Generated)

स्लग्स दिखने में घोंघे जैसे होते हैं और वो काफी फ्लेग्जिबल होते हैं. कई बार जब आप बाहर रखे इनडोर प्लांट्स को घर के अंदर लाते हैं तो ये मिट्टी में या पत्तियों के नीचे छिपकर आपके लिविंग रूम तक पहुंच जाते हैं. इसके अलावा वे दरवाजों या खिड़कियों के नीचे के छोटे गैप, दीवारों की दरारें, ड्रेनेज पाइप और वेंटिलेशन होल्स के जरिए भी आसानी से घर के अंदर घुस आते हैं. यदि सुबह के समय आपको घर के फर्श, किचन काउंटर या दीवारों पर चमकीली, सूखी हुई लाइनें दिखाई दें तो समझ जाइए कि रात में आपके घर के अंदर स्लग्स घूम रहे थे. यदि आपके गार्डन, बगीचे या प्लांट से स्लग्स घर में घुस आए हैं या आप घर में स्लग्स घुसने से रोकना चाहते हैं तो नीचे बताए तरीके अपना सकते हैं.

सुबह के समय पानी देना है बेस्ट ऑप्शंस

उटाह स्टेट यूनिवर्सिटी एक्सटेंशन की गाइडलाइंस के मुताबिक, गार्डन में पानी देने का समय स्लग्स की आबादी को बढ़ाने या घटाने में बड़ी भूमिका निभाता है. अक्सर लोग शाम के वक्त पौधों में पानी डालते हैं, जिससे रात में मिट्टी में नमी बनी रहती है. स्लग्स को नमी बहुत पसंद होती है इसलिए वे रात में गीली मिट्टी पर आसानी से मूवमेंट करते हैं और पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं. इस समस्या से बचने के लिए हमेशा सुबह के समय पानी दें. सुबह पानी देने से दिन की धूप में मिट्टी की ऊपरी सतह सूख जाती है, जिससे रात के समय स्लग्स के लिए वहां टिकना मुश्किल हो जाता है.

छिपने की जगहों को करें खत्म

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्लग्स दिन के उजाले में धूप से बचने के लिए ठंडी, नम और छायादार जगहों पर छिप जाते हैं. आपके गार्डन में पड़े सूखे पत्तों के ढेर, गमले, लकड़ी के टुकड़े या घनी घास इनके लिए सबसे सुरक्षित ठिकाने होते हैं.

Advertisement

गार्डन की रेगुलर सफाई करने से स्लग्स के छिपने और अंडे देने की जगहें खत्म हो जाती हैं. जब उन्हें छिपने का ठिकाना नहीं मिलेगा तो उनकी संख्या अपने आप कम होने लगेगी.

बियर ट्रैप और कॉपर बैरियर का फॉर्मूला

स्लग्स को रोकने के लिए कई तरह के घरेलू जुगाड़ भी बहुत काम आते हैं. गार्डनर्स के बीच बियर ट्रैप काफी फेमस है. इसके लिए जमीन में एक छोटा बर्तन दबाकर उसमें थोड़ी बियर डाल दी जाती है. बियर की स्मेल से अट्रैक्ट होकर स्लग्स उसमें गिर जाते हैं. इसके अलावा आप नाजुक पौधों के चारों तरफ कॉपर टेप (तांबे की पट्टी) का बैरियर बना सकते हैं.

उटाह स्टेट यूनिवर्सिटी एक्सटेंशन का कहना है कि कॉपर, स्लग्स के शरीर से निकलने वाले स्लाइम (चिपचिपा पदार्थ) के साथ रिएक्ट करता है जिससे उन्हें हल्का सा इलेक्ट्रिक शॉक जैसा महसूस होता है और वे पौधों से दूर रहते हैं. इसके अलावा रोजमेरी, थाइम और लैवेंडर जैसे खुशबूदार पौधों को साथ में लगाने से भी स्लग्स दूर भागते हैं.

नेचुरल चीजों की लें मदद

गार्डन से पेस्ट्स को भगाने का सबसे बेहतरीन और इको-फ्रेंडली तरीका है नेचुरल प्रेडेटर्स (कीड़े-मकोड़े खाने वाले जीव) की मदद लेना. मेंढक, चिड़िया, छिपकली और कुछ खास तरह के बीटल्स स्लग्स को अपना शिकार बनाते हैं. यदि आप अपने गार्डन में एक छोटा सा वॉटर पॉन्ड या लोकल प्लांट्स लगाते हैं तो ये जीव वहां आकर्षित होंगे. ये जीव बिना किसी केमिकल पेस्टिसाइड के स्लग्स को कंट्रोल में रखते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement