scorecardresearch
 

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, आपस में टकराए दो विमानों के विंग, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान दो विमानों की टक्कर हो गई. स्पाइसजेट का बोइंग 737-700 विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया. इस हादसे में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा और एहतियातन उन्हें ग्राउंडेड कर दिया गया.

Advertisement
X
दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट के विमान की अकासा एयर के विमान से टक्कर हो गई. (Photo: ITG)
दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट के विमान की अकासा एयर के विमान से टक्कर हो गई. (Photo: ITG)

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर टैक्सींग (जहाज को पार्क करना) के दौरान स्पाइसजेट (SpiceJet) का एक विमान अकासा एयर (Akasa Air) के विमान से टकरा गया. इस घटना में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट (Right Winglet) को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया है.

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस संबंध में जारी एक आधारिक बयान में कहा, '16 अप्रैल 2026 को स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान ग्राउंड इंसिडेंट का शिकार हुआ. इस घटना में विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान हुआ, जबकि दूसरे एयरलाइन के विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा. एहतियात के तौर पर स्पाइसजेट के इस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है.'

अकासा एयर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, '16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली आकासा एयर की फ्लाइट QP-1406 को वापस बे (Bay) पर लौटना पड़ा. अकासा एयर का विमान बे एरिया में खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन के एक विमान की उससे टक्कर हो गई. सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया. एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की.' 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर टकराए स्पाइसजेट और अकासा एयर पैसेंजर प्लेन के पंख, सामने आई तस्वीरें

दोनों एयरलाइन कंपनियों ने घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट डीजीसीए को भेज दी है. स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoP) के तहत, चीफ सेफ्टी इंजीनियर ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर डीजीसीए को सूचित कर दिया है. डीजीसीए अधिकारियों ने आईजीआई एयरपोर्ट पर इस ग्राउंड इंसिडेंट में शामिल विमानों का निरीक्षण किया है.

डीजीसीए ने इस घटना पर कहा, 'स्पाइसजेट के B-737-700 विमान (VT-SLB) का विंगलेट, लेह से दिल्ली (फ्लाइट SG-124) की उड़ान पूरी करने के बाद टर्मिनल-1 पर निर्धारित पार्किंग बे में टैक्सी कर रहा था, अकासा एयर के B-737 विमान के हॉरिजॉन्टल टेल सरफेस (HTS) से टकरा गया. अकासा का विमान दिल्ली-हैदराबाद की उड़ान के लिए पुशबैक के बाद एप्रन पर खड़ा था. इस टक्कर के कारण स्पाइसजेट विमान के राइट हैंड (RH) विंगलेट और अकासा विमान के टेल हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर (THS) को नुकसान पहुंचा है.'

पिछले हफ्ते कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसी तरह की एक घटना में एक वाहन ने बे-एरिया में खड़े इंडिगो विमान को टक्कर मार दिया था. इंडिगो एयरलाइन के मुताबिक, वाहन किसी तीसरे पक्ष का था और उसमें कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था. अचानक वाहन आगे बढ़ा और बे-एरिया में खड़े विमान से टकरा गया. इंडिगो ने सुरक्षा के लिहाज से विमान को तुरंत सेवा से हटा दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement