scorecardresearch
 

चलती ट्रेन में आरपीएफ कांस्टेबल ने लड़की को छेड़ा

देहरादून से दिल्ली आ रही मसूरी एक्सप्रेस में शुक्रवार को 22 साल की लड़की से छेड़खानी की गई. आरोप रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के ही एक कांस्टेबल पर लगा है. दिल्ली पहुंच कर पीड़िता ने पुरानी दिल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराया. आरोपी कांस्टेबल राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
X
कांस्टेबल ने सफर के दौरान कई बार पीड़िता को परेशान किया
कांस्टेबल ने सफर के दौरान कई बार पीड़िता को परेशान किया

देहरादून से दिल्ली आ रही मसूरी एक्सप्रेस में शुक्रवार को की गई. आरोप रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के ही एक कांस्टेबल पर लगा है. दिल्ली पहुंच कर पीड़िता ने पुरानी दिल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराया. आरोपी कांस्टेबल .

पीडि़ता की शिकायत के मुताबिक, घटना ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर घटी जहां पर सिंह तैनात था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'उसका काम महिला मुसाफिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था, लेकिन उसने महिला के साथ बदसलूकी की. जब ट्रेन उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तब उसने महिला के साथ छेड़खानी की.'

पीड़िता ने बताया, 'कांस्टेबल सुबह 4 बजे मेरे पास आया और अपने कम्पार्टमेंट में चलने को कहने लगा. उसने कहा कि मुझे ठंड लग रही है तो मैं उसके कम्पार्टमेंट में बैठ सकती हूं. मेरे इंकार करने पर उसने मुझे कंबल दिया. मेरे कई बार मना करने के बाद भी उसने जबरदस्ती कंबल दिया. उससे मैंने जाने को कहा.'

आगे की घटना बताते हुए लड़की ने कहा, 'जब मैं सो रही थी तो कांस्टेबल फिर मेरे पास आया और . पहले तो लगा कि यह एक्सिडेंट है. लेकिन जब उसने हरकत दोहराई तो मैंने उसे थप्पड़ मारा'.

Advertisement

महिला ने यह भी बताया कि जब वह मदद के लिए चिल्लाने लगी तो राजपाल ने उससे और बदसलूकी की.

Advertisement
Advertisement