scorecardresearch
 

दिल्ली मेट्रो स्टेशन से चोरी हुए मोबाइल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, 22 फोन बरामद

दिल्ली मेट्रो पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों से चोरी हुए मोबाइल खरीदकर अवैध तरीके से बेचने वाले आरोपी समीर को खजूरी चौक के पास से गिरफ्तार किया है. उसके पास से 22 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जो कश्मीरी गेट, आईएनए और शास्त्री पार्क मेट्रो थानों में दर्ज मामलों से जुड़े हैं. पूछताछ में आरोपी ने चोरी के मोबाइल बेचने की बात स्वीकार की है. पुलिस अब मोबाइल चोरों और पूरे गिरोह की तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
(Photo: Representational)
(Photo: Representational)

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर चोरी हुए मोबाइल फोन खरीदकर अवैध तरीके से बेचने वाले एक आरोपी को दिल्ली मेट्रो पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी समीर को शुक्रवार को खजूरी चौक के पास से पकड़ा और उसके कब्जे से 22 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए.

पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन कश्मीरी गेट मेट्रो, आईएनए मेट्रो और शास्त्री पार्क मेट्रो थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े हैं.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी के मोबाइल खरीदने और उन्हें अवैध नेटवर्क के जरिए बेचने की बात स्वीकार की है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल चोरी करने वाले अन्य आरोपी कौन हैं और चोरी के बाकी फोन कहां बेचे गए. मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement