कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर तक जाने से रोकने के दौरान पुलिस से उनकी जमकर झड़प हुई. कुछ जगह पत्थरबाजी भी की गई. कनॉट प्लेस पर पत्थरबाजी के दौरान एक पुलिस अफसर को चोट आई तो खींचतान के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की हाथ की उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया. ऐसी कई घटनाएं हुईं जिसमें पुरुष और महिला पुलिसकर्मी घायल हो गए.
हेड कांस्टेबल का मरोड़ा, उंगली में फ्रैक्चर
सीजेपी प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हर मोर्चे पर झड़प हुई. इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर तक जाने से रोकने के दौरान एक महिला पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी की गई. महिला प्रदर्शनकारियों ने लेडी हेडकॉन्सटेबल का हाथ मरोड़ दिया. महिला पुलिस कर्मी के हाथ में प्लास्टर चढ़ा है और उसकी उंगली में भी फ्रैक्चर हुआ है. महिला पुलिसकर्मी का कहना है कि हम लोगों को लगातार टारगेट किया जा रहा है. आखिर हम आपके के लिए ही ड्यूटी कर रहे हैं.
हेड कॉन्स्टेबल की नेम प्लेट टूटी, पत्थर जूते पर लगा
हेड कांस्टेबल नागेंद्र ने बताया, "हम प्रदर्शनकारियों को हटा रहे थे. इसी दौरान हमारी झड़प हुई और खींचतान में मेरी नेमप्लेट भी टूट गई. यह घटना आर्य स्कूल लेन के पास, बाबा खड़क सिंह मार्ग के पास ही हुई. यहां कई प्रदर्शनकारी मौजूद थे. उन सभी को हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने पत्थरबाजी भी की. एक पत्थर तो मेरे जूते पर आकर लगा.
इन जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई झड़प
•जंतर-मंतर : प्रदर्शन के दौरान सीजेपी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र में कई बार पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबलों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई थी.
• संसद मार्ग : संसद मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले दर्ज किए गए थे.
• कनॉट प्लेस : कनॉट प्लेस और आसपास इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) के साथ तीखी झड़पें हुईं और कई लोगों को हिरासत में लिया गया.
• नई दिल्ली एवं सेंट्रल दिल्ली के आसपास : जंतर-मंतर की ओर आने वाले रास्तों, ब्लॉकिंग पॉइंट्स और बैरिकेड्स पर पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शन के पहुंचने वालों के साथ नोकझोंक हुई.