दिल्ली सरकार के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ट्वीट बम फोड़ा है. उन्होंने एक के बाद एक लगातार पांच ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल से कई सवाल किए हैं.
में घोटाले का फिर से आरोप लगाते हुए सत्येंद्र जैन पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर कटाक्ष किया. मिश्रा ने ट्वीट में लिखा, "सर अरविंद केजरीवाल मिले आपको PWD के 200 करोड़ के घोटाले के सबूत? नहीं मिल रहे हो तो मुझे बताना, मैं दे दूंगा!
इसके अलावा कपिल मिश्रा ने दिल्ली में पानी की किल्लत पर भी केजरीवाल को घेरा. कपिल ने पूछा कि कुछ दिन पहले उन्होंने जो पानी की सप्लाई को लेकर सवाल किए थे, उनका जवाब मिला या नहीं?
कपिल ने ट्वीट किया "आपने दिल्ली की और गलत पानी के बिलों पर रिपोर्ट मंगवाई थी. पूछा था पानी कहां जा रहा है? जवाब मिला? या बस एक ट्वीट करके छोड़ दिया?"
आप रोज अफसरों को पत्र लिखते हो, मीडिया में लीक करते हो, जब जवाब आता है तो दबा कर बैठ जाते हो। जवाब में आपकी पोल खुलती है।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP)
चलो एक clue, राहुल शर्मा जिसने आपके रिश्तेदार बंसल के घोटाले खोले, ये सारी RTI और तथ्य उसी के पास है। चाहिये?
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP)