पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके में कथित तौर पर ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति ने एक दुकान से 7 लाख रुपये से ज्यादा के सोने के गहने चुरा लिए और फरार हो गया.
यह घटना शनिवार को दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे के बीच मंडावली पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद एक ज्वेलरी शॉप में की बताई जा रही है.
दुकानदार विशाल कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और भागने से पहले लगभग 55 ग्राम वजन के सोने के मंगलसूत्र के 12 पेंडेंट चुरा लिए.
यह भी पढ़ें: iPhone, Apple Watch और लैपटॉप... अहमदाबाद के वेयरहाउस CCTV में कैद हुई 1 करोड़ की चोरी
वहीं, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत 7 लाख रुपये से अधिक थी.
इस बीच, पुलिस ने जानकारी दी कि दुकान से CCTV फुटेज मिल गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. अधिकारी ने आगे बताया कि फुटेज में एक व्यक्ति सोने के गहने चुराते हुए दिख रहा है.