दिल्ली के वसंत विहार इलाके में मंगलवार को इजरायली एंबेसी का एक कर्मचारी लिफ्ट में फंस गया. सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
पुलिस के मुताबिक, ये घटना दोपहर करीब 12:20 बजे वसंत विहार की एक बिल्डिंग में हुई. लिफ्ट में एक व्यक्ति के फंसने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची.
फायर विभाग ने रेस्क्यू के लिए तीन गाड़ियां मौके पर भेजी थीं, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाल लिया.
तकनीकी खराबी के कारण बीच में रुकी लिफ्ट
पुलिस ने बताया कि लिफ्ट में फंसे व्यक्ति की पहचान 23 साल के युवक के तौर पर हुई है, जो कि इजरायली एंबेसी में कर्मचारी है. रेस्क्यू के बाद युवक पूरी तरह सुरक्षित था और उसे किसी तरह की मेडिकल मदद की जरूरत नहीं पड़ी.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई थी. जिसके कारण युवक अंदर फंस गया. अधिकारियों के मुताबिक, लिफ्ट खराब होने की असली वजह का पता लगाया जा रहा है. इसके लिए लिफ्ट की आगे की जांच की जा रही है, ताकि तकनीकी समस्या की सही जानकारी मिल सके.