scorecardresearch
 

दिल्ली के तुगलकाबाद में दर्दनाक हादसा, एक इमारत में लगी भीषण आग, 3 की मौत

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

Advertisement
X
तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग. (Photo: Representational)
तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग. (Photo: Representational)

दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग (DFS) के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में स्थित एक इमारत में शुक्रवार को तड़के सुबह अचानक भीषण आग लग जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है.

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू करके अब तक पांच लोगों को मलबे और लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तड़के बिल्डिंग में आग लगी थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत धुएं के गुबार से घिर गई. हादसे के वक्त लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.

दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है. कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर इमारत में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने और जांच करने में जुटी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement