राजधानी दिल्ली को पूर्ण वाई-फाई कवरेज दो साल में मिलेगा. राज्य सरकार के आईटी मंत्री के संसदीय सचिव आदर्श शास्त्री ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी, 2016 तक कुल 700 वाईफाई हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे.
शास्त्री ने दूरसंचार समाचार पोर्टल टेली एनालिसिस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'हमें बजटीय आवंटन जून तक मिलेगा और हम जुलाई तक निविदा निकालेंगे. पूरी दिल्ली को कवरेज दो साल में मिल पाएगा.'
सत्ताधारी (आप) ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान दिल्ली में मुफ्त देने का वादा किया था. इस कार्यक्रम में हालांकि उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने राज्य में वाईफाई परिचालन को टिकाउ बनाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा अपनाए जाने वाले कारोबारी मॉडल पर सवाल उठाया.
शास्त्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के कई कार्यक्रम हैं जिनके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत है. इसके लिए भुगतान करेगी. उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली सरकार के कई स्थानों पर दूरसंचार कंपनियां अपने उपकरण लगा सकती हैं और इसके एवज में वे जनता को मुफ्त पहुंच उपलब्ध करा सकती हैं.
शास्त्री ने कहा कि यदि इन साइट्स को विज्ञापन के लिए दिया जाए, तो इससे सरकार को मासिक 20 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा. किसी भी समय पर 40 लाख स्मार्ट फोन वाईफाई पर जुड़ सकते हैं. इससे कंपनियों को भारी राजस्व का मॉडल उपलब्ध होगा.
- इनपुट भाषा