scorecardresearch
 

सीलिंग से परेशान अमर कॉलोनी के व्यापारी पहुंचे मीनाक्षी लेखी के पास

दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ अमर कॉलोनी मार्केट के होलसेल के व्यापारी शुक्रवार बड़ी संख्या में बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी से मिलने के लिए पहुंचे.

Advertisement
X
बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी
बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी

दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ अमर कॉलोनी मार्केट के होलसेल व्यापारी शुक्रवार को बड़ी संख्या में बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी से मिलने के लिए पहुंचे. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी. सीलिंग के बाद अपनी दुकान और रोजी- रोटी बंद होने के बाद तमाम व्यापारी सांसद के पास गुहार लगाने आए थे कि किसी तरह सरकार कोई समाधान ढूंढ़ कर उनकी दुकानों को डीसील करवाएं.

सीलिंग के चलते पूरी अमर कॉलोनी मार्केट बंद हो गई है. बता दें कि यह लेडीज रेडीमेड कपड़ों की एशिया की सबसे बड़ी मार्केट के तौर पर जानी जाती है.

अमर कॉलोनी मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विजय तनेजा का कहना है कि पहले हमारे कागजों को भी पूरे तौर पर नहीं देखा गया ना हमारी बात सुनी गई. यही बात आज हम अपने इलाके की सांसद को बता कर उनसे मदद की गुहार के लिए आए हैं.

Advertisement

जल्द ढूंढ़ लिया जाएगा समाधानः मीनाक्षी

मीनाक्षी लेखी ने उन सबसे मिलकर भरोसा जताया कि इस समस्या का कोई न कोई समाधान जल्द ढूंढ़ लिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा, 'सभी व्यापारी ना सिर्फ मेरे अपने क्षेत्र से हैं, बल्कि परिवार का हिस्सा भी हैं और जो भी मुझसे बन पाएगा. मैं इन तमाम व्यापारियों के लिए करूंगी.'

बता दें कि अमर कॉलोनी के कपड़ा मार्केट में सीलिंग के विरुद्ध बुधवार को एक शव यात्रा निकाली गई. हजारों की संख्या में व्यापारी पहुंचे और सीलिंग का दाह संस्कार किया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement