scorecardresearch
 

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज... झमाझम हुई बारिश, ग्रेटर नोएडा में ओले भी गिरे

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवाओं और बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रेटर नोएडा में ओले गिरे हैं. कहीं-कहीं किसानों की फसल को नुकसान हुआ है. IMD ने अगले 3 दिनों तक बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है.

Advertisement
X
बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं (File Photo: ITG)
बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं (File Photo: ITG)

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. दोपहर को गर्मी का एहसास था, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए. तेज हवाएं चलने लगीं और कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश हुई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शाम के वक्त दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई है. शाम को बारिश होने की वजह से मुख्य सड़कों पर थोड़ा ट्रैफिक भी प्रभावित रहा. लोगों को थोड़ा जाम का सामना करना पड़ा.

IMD ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि शुक्रवार-शनिवार की रात को बादल गरजेंगे, बिजली चमकेगी और तेज हवाएं चलेंगी.

समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो जनपथ रोड का है. इलाके में झमाझम बारिश हो रही है. 

एक और वीडियो बदरपुर इलाके का शेयर किया. बदरपुर दिल्ली शहर के दक्षिणी पूर्वी भाग मे स्थित है. 

इंडिया गेट इलाके का भी वीडियो एएनआई ने शेयर किया. सड़क पर लोग नजर आ रहे हैं, जो मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं. कोई छाता लेकर बारिश से बचने की कोशिश कर रहा है तो कोई भीग रहा है.

Advertisement

गर्मी से राहत, लेकिन कब तक?

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान 36-37 डिग्री के आसपास था, जो सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा था. लेकिन आज पश्चिम से आई एक मौसमी हलचल की वजह से ठंडक आ गई. 

IMD का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है. कल यानी 4 अप्रैल को भी बादल रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.

ग्रेटर नोएडा में ओले गिरे, किसान परेशान

ग्रेटर नोएडा में मौसम और भी रौद्र रहा. तेज हवा और बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे. खासकर दनकौर इलाके में ओले पड़ते देखा गया.

यह भी पढ़ें: धूल भरी आंधी, "धूल भरी आंधी, धुंध और बादल... सुबह से ही अजीब सा मौसम झेल रहे दिल्ली-NCR वाले

यह वक्त किसानों के लिए बेहद मुश्किल रहा. गेहूं की कटाई का आखिरी दौर चल रहा था. खेतों में फसल तैयार खड़ी थी. बारिश और ओलों ने सब कुछ बिछा दिया. कई खेतों में पानी भर गया, गेहूं के दाने खराब हो गए.

आगे क्या?

IMD ने 3 और 4 अप्रैल के लिए दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. 5 अप्रैल के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन अगले हफ्ते फिर बारिश आ सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement