scorecardresearch
 

दिल्ली मेट्रो: जानिए Blue Line का लेटेस्ट अपडेट, कल 90 मिनट तक परेशान रहे यात्री

Delhi Metro Blue Line Update: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सर्विस कल 90 मिनट तक बाधित रही. इसकी वजह से यमुना बैंक, राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई थी.

Advertisement
X
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में दिक्कत हुई थी
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में दिक्कत हुई थी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • ब्लू लाइन सर्विस कल रात 90 मिनट तक बाधित रही
  • मेट्रो में यह परेशानी तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी

Blue Line Update: यातायात के लिए दिल्ली-NCR के लोगों की लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो में कल रात खराबी आ गई. इसकी वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से इंटरचेंज स्टेशनों से लेकर सड़क तक जाम देखा गया. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में सोमवार रात तकनीकी खराबी आई थी. दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, खराबी को करीब डेढ़ घंटे में ठीक कर लिया गया था. हालांकि, यात्री करीब ढाई घंटे तक परेशान रहे. मेट्रो सर्विस फिलहाल सामान्य है.

सोमवार रात 6.30 बजे करीब तकनीकी खराबी दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में आई थी. यह लाइन द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी को जोड़ती है. बीच में इसकी एक शाखा वैशाली को निकलती है. मेट्रो ने बताया कि रात 8 बजे करीब तकनीकी दिक्कत को ठीक कर लिया गया था.

मेट्रो स्टेशनों पर दिखी हजारों की भीड़

ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी की वजह सबसे बुरा हाल यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का था. वहां नोएडा और वैशाली की तरफ आने-जाने वाले हजारों यात्री फंस गए थे. इसके अलावा मंडी हाउस और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का भी बुरा हाल था. यहां भीड़ को कोनकोर्स लेवल (सुरक्षा प्रवेश द्वार या टिकट काउंटर) पर ही रोकना पड़ा था.

पक्षी के टकराने से बाधित हुई मेट्रो सर्विस

Advertisement

DMRC के मुताबिक, मेट्रो के Overhead Equipment (OHE) से कोई बाहरी वस्तु (पक्षी) टकराया था. इसकी वजह से कॉन्टेक्ट वायर (तार) टूट गई थी. उसको ही रिपेयर किया जा रहा था. यह दुर्घटना यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच हुई थी. इसी वजह से पूरी की पूरी ब्लू लाइन ही बाधित हो गई थी. इस दौरान ट्रेनें काफी धीमी स्पीड से चल रही थीं.

दिल्ली मेट्रो सर्विस से परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया. कल रात कई सारे ऐसे फोटोज और वीडियोज सामने आए जिसमें भीड़ ही भीड़ हालातों से पस्त नजर आ रही थी.


 

Advertisement
Advertisement