scorecardresearch
 

आधी रात हुआ विवाद, पत्नी को हथौड़ा से मारकर भाग गया पति, दोस्त को फोन कर बताई सारी बात

दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. आरोप है कि पति ने गुस्से में अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.

Advertisement
X
आधी रात हुआ विवाद, पत्नी के हथौड़ा से नमारकर भाग गया पति (Photo: itg)
आधी रात हुआ विवाद, पत्नी के हथौड़ा से नमारकर भाग गया पति (Photo: itg)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र के गौतमपुरी इलाके में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है. आरोप है कि एक पति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी.

मृतका की पहचान राजदा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान दाऊद के तौर पर हुई है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, दाऊद ने करीब तीन महीने पहले राजदा से दूसरी शादी की थी. उसकी पहली पत्नी से चार बच्चे हैं.

मृतका के परिजनों का आरोप है कि दाऊद और उसके परिवार ने दूसरी शादी की बात उनसे छिपाई थी. परिजनों का यह भी कहना है कि शादी के बाद से ही दाऊद उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था. बताया जा रहा है कि बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर दाऊद ने राजदा पर हथौड़े से हमला कर दिया.

हमले में गंभीर रूप से घायल राजदा की मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त वसीम को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची.

Advertisement

सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement