scorecardresearch
 

दिल्ली: बेसमेंट में लगा था ताला, बचाए गए 37 लोग... अग्निकांड वाले होटल पर बड़ा खुलासा

रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद बुझाने के लिए घटनास्थल पर दस दमकल गाड़ियां भेजी गईं, जिनमें दो वॉटर टेंडर और उतने ही वॉटर बाउजर शामिल थे.

Advertisement
X
मालवीयनगर स्थित होटल में लगी भीषण आग. (Photo: Screengrab)
मालवीयनगर स्थित होटल में लगी भीषण आग. (Photo: Screengrab)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई है. लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली.

इसके बाद आग बुझाने वाली दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. शुरुआती जानकारी में एएनआई ने बताया था कि आग लगने के बाद हुए हादसे में दस लोगों की मौत हुई है.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स भेजी गईं. होटल में फंसे 35 लोगों को बचाया गया है. कई विदेशी नागरिक भी यहां पर ठहरे हुए थे.

हादसे के बाद का भयानक वीडियो

रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए रेलिंग से कूदते नजर आ रहे हैं. आग इतनी भयानक थी कि दूर से काले धुएं नजर आ रहे थे. रेस्टोरेंट में रुकने की भी व्यवस्था थी, जिस वजह से कुछ विदेशी भी यहां पर ठहरे हुए थे.

Advertisement

शुरुआत में यह खबर आई थी कि दमकलकर्मियों ने इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. उस वक्त उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. 

मौके पर पहुंच रहे दिल्ली सरकार के मंत्री

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने आजतक से बात करते हुए कहा, "भयंकर धुएं के बीच में दमकल कर्मियों ने काम किया है. मैं रास्ते में हूं. दस मिनट के अंदर मैं मौके पर पहुंचने वाला हूं."

(With inputs from agencies)

 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement