scorecardresearch
 

सुसाइड या कुछ और? दिल्ली हाईकोर्ट के वकील ने होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित होटल द रॉयल प्लाजा की 15वीं मंजिल से 26 वर्षीय वकील राजेश सिंह ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Advertisement
X
वकील राजेश सिंह ने एक दिन पहले होटल में किया था चेक-इन
वकील राजेश सिंह ने एक दिन पहले होटल में किया था चेक-इन

दिल्ली के कनॉट प्लेस से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां बीती रात एक युवक ने होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान 26 साल के राजेश सिंह के तौर पर हुई. वह दिल्ली हाईकोर्ट में वकील थे और राजधानी के महावीर एन्क्लेव के रहने वाले थे। 

पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को शाम करीब 6:30 बजे राजेश सिंह ने होटल द रॉयल प्लाजा में चेक-इन किया था. अगले दिन यानी 19 अप्रैल को रात 9:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि होटल से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है. सूचना मिलते ही थाना कनॉट प्लेस के एसएचओ लोकल पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. जांच में पता चला कि राजेश सिंह 18 अप्रैल की शाम इस होटल में आए थे.

जांच के दौरान सामने आया कि राजेश सिंह ने कथित तौर पर होटल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी. घायल को तुरंत Lady Hardine Medical College ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है.  क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की है और मामले जुड़े साक्ष्य इकट्ठे किए हैं. होटल परिसर के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है.  परिजनों के बयान के अनुसार, किसी प्रकार की साजिश या संदिग्ध स्थिति की आशंका नहीं जताई गई है. मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement