scorecardresearch
 

दिल्ली के CM केजरीवाल बोले- मोदी जी आप कुछ भी कर लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएमओ के सूत्रों ने बताया है कि मनीष सिसोदिया या सतेंद्र जैन के यहां अगली रेड पड़ सकती है.

Advertisement
X

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्दों के तीर छोड़े. उन्होंने कहा कि मोदी कुछ भी कर लें उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते.

केजरीवाल ने पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा, 'पीएमओ के सूत्रों ने बताया है कि मनीष सिसोदिया या सतेंद्र जैन के यहां अगली रेड पड़ सकती है. उनके अंडर काम करने वाले अधिकारियों पर कुछ न कुछ गलत फैसलों पर दस्तखत कराने का दवाब है.'

'मोदी जी, भगवान हमारे साथ है'
दिल्ली के सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'मोदी जी आप कुछ भी कर लो, सच्चाई हमारे साथ है. भगवान हमारे साथ है. आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते.

मोदी को कहा था 'कायर और मनोरोगी'
दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल के प्रधान सचिव के ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी के बाद उन्होंने के विशेष सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर और मनोरोगी करार दिया था. उन्होंने प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की भी मांग की थी.

Advertisement

केजरीवाल ने कहा था कि सत्ता में आने से पहले मोदी कहते थे कि 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा.' अब उनका नारा हो गया है, 'ना काम करूंगा, न करने दूंगा.'

Advertisement
Advertisement