scorecardresearch
 

वसुंधरा एन्क्लेव में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर का शव मिला, हत्या के एंगल से जांच तेज

दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यं अपार्टमेंट में शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल का शव उनके फ्लैट से बरामद हुआ. महिला अकेले रहती थीं. उनकी बहन ने जब कई बार फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला तो फ्लैट का लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव देखा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
कमरे में मिला असिस्टेंट प्रोफेसर का शव. (File Photo: ITG)
कमरे में मिला असिस्टेंट प्रोफेसर का शव. (File Photo: ITG)

दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यं अपार्टमेंट में एक असिस्टेंट प्रोफेसर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान देवोस्मिता पॉल के रूप में हुई है, जो शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं. वह इसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अकेले रहती थीं. यह घटना का पता 4 जून 2026 को दोपहर लगभग दो बजकर पैंतीस मिनट पर लगा. जब पीसीआर कॉल के जरिए थाना न्यू अशोक नगर को सूचना मिली. कॉल एक महिला ने की थी, जिसने बताया कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है और उसका शव फ्लैट के अंदर पड़ा है.

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. वहां शिकायतकर्ता की पहचान देवारति पॉल के रूप में हुई, जिनकी उम्र 49 वर्ष बताई गई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहन देवोस्मिता पॉल सत्यं अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अकेली रहती थीं. शिकायतकर्ता के अनुसार, सुबह से ही फ्लैट बाहर से बंद था और उनकी बहन फोन कॉल्स का कोई जवाब नहीं दे रही थीं. कई बार संपर्क करने की कोशिश के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ. इसके बाद उन्होंने फ्लैट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया.

फ्लैट का ताला तोड़कर देखा अंदर का दर्दनाक दृश्य

अंदर का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गई. फ्लैट के अंदर उनकी बहन देवोस्मिता पॉल मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. मौके से संबंधित साक्ष्य और फॉरेंसिक नमूने एकत्र किए गए. साथ ही पूरे घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे एलबीएस अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका संरक्षण किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों के बारे में अधिक स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

पुलिस ने FIR दर्ज कर कई टीमों का किया गठन

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. फिलहाल पुलिस जांच जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तकनीकी और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement