scorecardresearch
 

बीजेपी में शामिल होंगे राघव चड्ढा? अटकलों पर क्या बोले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, संजय सिंह ने इन अटकलों को खारिज किया है और कहा है कि अगर वो पार्टी छोड़ेंगे तो वो उनके खिलाफ खड़े होंगे.

Advertisement
X
संजय सिंह ने राघव चड्ढा की चुप्पी पर रिएक्ट किया. (Photo: ITG)
संजय सिंह ने राघव चड्ढा की चुप्पी पर रिएक्ट किया. (Photo: ITG)

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से नदारद हैं. शराब घोटाले में जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किया गया, तब भी राघव चड्ढा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. ऐसे में अटकलें हैं कि राघव आम आदमी पार्टी का साथ छोड़, बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. आप सांसद संजय सिंह ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है.

इंडिया टुडे को दिए एक हालिया इंटरव्यू में संजय सिंह ने माना कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. उन्होंने बताया कि अगर राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ेंगे, तो सबसे पहले वो उनके खिलाफ नजर आएंगे.

इस सवाल पर कि क्या राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से अलग हो गए हैं? संजय सिंह ने कहा, 'नहीं! गलत बात है. क्यों अलग हो गए हैं?'



शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को डिस्चार्ज मिलने पर राघव चड्ढा की चुप्पी के सवाल पर भी संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'इस सवाल का जवाब आप उनसे पूछें तो बेहतर रहेगा. संजय सिंह ने आगे कहा, ऐसा है कि राजनीति का दूसरा पक्ष ये भी है कि उतार-चढ़ाव आते हैं कई बार, तो आप इसका जवाब उन्हीं से पूछिए. वो ज्यादा अच्छे से जवाब दे पाएंगे.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: Blinkit डिलीवरी बॉय बनकर सड़कों पर उतरे राघव चड्ढा, जानें क्यों पहनी यूनिफॉर्म

पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर संजय सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसा नहीं लगता. उन्होंने दावा किया कि जिस दिन राघव ऐसा करेंगे, तो सबसे पहले वो उनके खिलाफ खड़े होंगे. संजय सिंह ने कहा, 'एक पार्टी के अंदर अगर आप हैं, परिवार के अंदर हैं, तो जो उसके अंदर की समस्याएं हैं उनको बैठकर-मिलकर, बातचीत करके सॉल्व करेंगे. अगर मामला वहां तक पहुंच गया तो तब देखा जाएगा.'

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement