scorecardresearch
 
Advertisement

CBSE 12th Result Live 2026: जल्द खत्म होगा इंतजार! जानें कब आएगा रिजल्ट, ये है ट्रेंड

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 18 अप्रैल 2026, 11:37 AM IST

CBSE Class 12th Board Results Live Updates: सीबीएसई बोर्ड के12वीं के रिजल्ट को लेकर अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि र‍िजल्ट आने वाले हफ्ते में किसी भी द‍िन जारी हो सकता है. वहीं कई मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के अनुसार र‍िजल्ट मई या अप्रैल में जारी हो सकता है. छात्र परेशान न हों, हम रिजल्ट की ताजा अपडेट यहां दे रहे हैं, ब्लॉग के अपडेट चेक करते रहें.

CBSE Board 12th Result live Updates CBSE Board 12th Result live Updates

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार अब अपनी आखिरी दौर में है. फरवरी से अप्रैल के बीच चली परीक्षाओं के बाद, देशभर के करीब 18 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों और हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब डेटा अपलोडिंग का काम अंतिम चरण में है.

इस साल सीबीएसई ने 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे नतीजों में सटीकता और तेजी आने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर लिंक एक्टिव हो जाएगा. हालांकि, एक साथ लाखों छात्रों के लॉगिन करने से वेबसाइट क्रैश होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उमंग (UMANG) ऐप, डिजीलॉकर (DigiLocker) और एसएमएस (SMS) जैसे विकल्पों को भी तैयार रखें.

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखना होगा. याद रखें, इंटरनेट पर मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं. ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट कुछ दिनों बाद आपके संबंधित स्कूलों से प्राप्त होंगे. हमारी टीम लगातार बोर्ड के संपर्क में है, पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.

11:37 AM (39 मिनट पहले)

उमंग ऐप पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

उमंग ऐप डाउनलोड करें.

इसके बाद CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. 

मांगी गई सारी डिटेल भरें. 

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 

10:45 AM (एक घंटा पहले)

बिना शोर-शराबे के जारी हुआ रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

बता दें कि इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को खत्म हुई है. कॉपियों की जांच की स्पीड को देखते हुए संभावना है कि बोर्ड मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकती है. जैसे सीबीएसई 10वीं रिजल्ट बिना किसी शोर-शराबे के आ गया है, वैसे ही 12वीं के परिणाम की भी उम्मीद की जा रही है. 
 

10:20 AM (एक घंटा पहले)

इन दो तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

छात्र दो तरीके से CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

सबसे पहले वे ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. 

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद आप तुरंत ही मार्कशीट देखे तो डिजीलॉकर एक अच्छा माध्यम है. 

इसके लिए सबसे पहले डिजीलॉकर ऐप इंस्टॉल करें या वेबसाइट पर जाएं. 

आधार कार्ड के जरिए अकाउंट वेरिफाई करें. 

रिजल्ट वाले दिन CBSE विकल्प को चुनें. अपना रोल नंबर और 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन (जो आपको स्कूल से मिला है) एंटर करें.

आपको रिजल्ट शो होने लगेगा. 
 

10:18 AM (एक घंटा पहले)

क्या है पिछले 5 सालों का ट्रेंड? 

Posted by :- Nivedita

वहीं, पिछले 5 सालों के ट्रेंड की बात करें तो, साल 2025 में बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था. साल 2024 में 13 मई, 2023 में 12 मई, 2022 में 22 जुलाई और 2021 में 30 जुलाई को परिणाम जारी किया गया था. 

Advertisement
10:18 AM (एक घंटा पहले)

कहां जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट?

Posted by :- Nivedita

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in के साथ ही डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in और उमंग ऐप पर जारी किए जाएंगे.

Advertisement
Advertisement