UP Board 10th And 12th Result उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है. इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिन्हें अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कॉपियों के मूल्यांकन का काम 4 अप्रैल को ही पूरा हो चुका है और अब बोर्ड डेटा फीडिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने के अंतिम चरण में है.
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, यूपी बोर्ड 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी दिन नतीजों की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट घोषित होने से पहले बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री और बोर्ड अधिकारी टॉपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत की जानकारी देंगे. इसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र उमंग ऐप, डिजीलॉकर और एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें. साथ ही, नंबर बढ़ाने के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल से भी सावधान रहें. पल-पल की अपडेट के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे साइबर ठगों के झांसे में न आएं. कई बार फर्जी कॉल्स के जरिए दावा किया जाता है कि छात्र फेल हो रहा है और पैसे देकर नंबर बढ़ाए जा सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और कोई भी बाहरी व्यक्ति नंबरों में बदलाव नहीं कर सकता.
इस साल हाईस्कूल में 27.6 लाख और इंटर में 25.8 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे. कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड का इस साल 25 अप्रैल तक जारी हो सकता है. बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, टॉपर्स का वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट अंतिम चरण में है.
बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वालों छात्रों को खास इनाम दिया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की तैयारी है, जिसमें राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार और लैपटॉप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10वीं में करीब 90.1% और 12वीं में 81.15% छात्र सफल हुए थे. ऐसे में इस बार का रिजल्ट और भी दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि यह देखना खास होगा कि इस बार लड़कियां बाजी मारती हैं या लड़के बेहतर प्रदर्शन करते हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 के जारी होने की तारीख और समय का ऐलान जल्द ही शिक्षा मंत्री की ओर से किया जाएगा. ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें. एडमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम रोल नंबर की मदद से ही आप अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
उत्तर प्रदेश के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद से ही बच्चों और उनके अभिभावक उत्सुकता बढ़ गई है. कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट जारी होने में ज्यादा समय नहीं बचा है.