scorecardresearch
 

AAP में पोस्टर वॉर: अमानतुल्ला खान के समर्थन में लगे पोस्टर, कुमार विश्वास को घेरने की कोशिश?

पोस्टरों में अमानतुल्ला खान को विधानसभा की सबसे ज्यादा कमेटियों को मेंबर और चेयरमैन बनाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी गई है. साथ ही लिखा गया है, 'जौहरी ही करता है हीरे की पहचान.

Advertisement
X
AAP दफ्तर के बाहर अमानतुल्ला खान को बधाई के पोस्टर
AAP दफ्तर के बाहर अमानतुल्ला खान को बधाई के पोस्टर

कपिल मिश्रा के बगावती तेवर ही आम आदमी पार्टी की इकलौती मुश्किल नहीं है. पार्टी के निलंबित विधायक अमानतुल्ला खान और कुमार विश्वास के बीच जंग भी थमी नहीं है. आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों से ये लड़ाई फिर उभरकर सामने आ गई है.


पोस्टरों में अमानतुल्ला खान को विधानसभा की सबसे ज्यादा कमेटियों को मेंबर और चेयरमैन बनाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी गई है. साथ ही लिखा गया है, 'जौहरी ही करता है हीरे की पहचान.' हालांकि खबर उछलने के बाद पोस्टर हटा दिए गए हैं. ओखला विधायक अमानतुल्ला खान और कुमार विश्वास के बीच छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है.

कुमार विश्वास की बैठक से पहले पोस्टर
ये पोस्टर आज सुबह चस्पां किए गए हैं. आज ही बतौर राजस्थान प्रभारी कुमार विश्वास राज्य के पार्टी नेताओं के साथ पहली बैठक थी. मीटिंग में शरीक होने पहुंचे कुमार विश्वास ने कहा कि पोस्टरों के बारे में 'या तो हीेरे से पूछा जाए या जौहरी से.'

Advertisement


एमसीडी चुनाव में मिली हार के बाद अमानतुल्ला खान ने कुमार विश्वास को बीजेपी और आरएसएस का एजेंट बताया था. उनका आरोप था कि कुमार विश्वास पार्टी में तख्तापलट की साजिश रच रहे हैं. इससे नाराज कुमार विश्वास को मनाने के लिए अमानतुल्ला को पार्टी से सस्पेंड किया गया था. कुमार का कहना था कि अमानतुल्ला पार्टी के ही कुछ नेताओं के इशारे पर आरोप लगा रहे हैं. कुछ ही दिन बाद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली विधानसभा में कई कमेटियों में जगह दे दी थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement