scorecardresearch
 
Advertisement
दिल्ली

DND पर जाम, चिल्ला बॉर्डर पर स्लो ट्रैफिक, दिल्ली में कई रूट डायवर्ट! Photos

Traffic Jam in Delhi-Noida (Photo- ITG)
  • 1/6

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से भारी ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल रही है. दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है, जबकि चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई महत्वपूर्ण रूटों पर डायवर्जन लगा दिए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Traffic Jam in Delhi-Noida (Photo- ITG)
  • 2/6

संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत और जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन की कारण से जाम की स्थिति बनी हुई है. सुबह के ऑफिस टाइम में नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण दिल्ली बॉर्डर के सभी रास्तों पर जाम की स्थिति देखी जा रही है. DND फ्लाईवे पर टोल प्लाजा के पास और आगे की तरफ वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं.  

Slow Traffic in delhi-NCR (Photo-ITG)
  • 3/6

चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक बेहद धीमा है. नोएडा से दिल्ली आने वाले वाहनों और दिल्ली से नोएडा जाने वाले वाहनों दोनों पर असर पड़ा है. कुछ जगहों पर लोग घंटों जाम में फंसे हुए हैं. मयूर विहार, अक्षरधाम और आसपास के इलाकों में भी ट्रैफिक बढ़ गया है.

Advertisement
Delhi Traffic Police Advisory (Photo- PTI)
  • 4/6

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं. संसद सत्र के कारण सेंट्रल दिल्ली में रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड और तालकटोरा रोड जैसे महत्वपूर्ण रास्तों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है. यहां क्लिक करके पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी..
 

Delhi route diversion (File Photo- ITG)
  • 5/6

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट सुझाए हैं, जैसे जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड आदि रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
 

DND Fryway Traffic (Photo- ITG)
  • 6/6

 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें. कार या बाइक से निकलने से पहले ट्रैफिक ऐप या पुलिस की वेबसाइट पर अपडेट चेक कर लें. DND के बजाय कुछ लोगों को कालिंदी कुंज या अन्य वैकल्पिक रूट ट्राई करने की सलाह दी जा रही है.

Advertisement
Advertisement