scorecardresearch
 

श्मशान से गायब हो गई बेटे की अस्थियां, किसी और ने कर दिया विसर्जन, मुक्तिधाम में लापरवाही से भड़का परिवार

राजनांदगांव के मुक्तिधाम में लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक परिवार की अस्थियां गलती से दूसरे परिजनों द्वारा विसर्जित कर दी गईं. अपने बेटे की अस्थियां न मिलने से आहत परिवार ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. घटना से लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है.

Advertisement
X
श्मशान से गायब हो गई बेटे की अस्थियां, किसी और ने कर दिया विसर्जन (Photo: itg)
श्मशान से गायब हो गई बेटे की अस्थियां, किसी और ने कर दिया विसर्जन (Photo: itg)

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव शहर के मुक्तिधाम में दाह संस्कार के बाद किसी और की अस्थि किसी अन्य परिवार के द्वारा विसर्जित किए जाने का मामला सामने आया है. अस्थि विसर्जन नहीं कर पाने वाले परिवार के लोगों ने आज मुक्तिधाम के बाहर आक्रोश व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

श्मशान से अस्थियां गायब

दरअसल, शहर के चिखली वार्ड नंबर 5 निवासी चौहान परिवार के 39 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह चौहान का बीते रविवार को निधन हो गया था. उनके परिजनों ने रीति-रिवाज के साथ शाम लगभग 5 बजे मुक्तिधाम के शेड क्रमांक 2 में अपने पुत्र का दाह संस्कार किया. इसके बाद जब तीसरे दिन वह उसकी अस्थियां लेने पहुंचे तो अस्थियां गायब थी.

तीन नंबर वाले ले गए दो नंबर शेड की अस्थियां 

यह देखते ही अस्थियां लेने पहुंचे परिजनों के होश फाकता हो गए. इसके बाद इस संबंध में पूछताछ करने से पता चला कि तीन नंबर में जिसके परिजन का अंतिम संस्कार किया गया था, उनके द्वारा दो नंबर शेड से अस्थियां ले जाई गई हैं. उनसे संपर्क करने पर पता चला की उन्होंने अस्थियां शिवनाथ नदी में विसर्जित कर दी हैं. इसके बाद चौहान परिवार के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए गौशाला पिंजरापोल पर लापरवाही का आरोप लगाया.

Advertisement

मृतक के पिता प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि गौशाला पिंजरा पोल द्वारा केवल 31 सौ रुपये लेने से जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती है. उनकी हर मामले में जवाबदारी बनती है. उन्होंने कहा कि हम अपने पुत्र की अस्थियां इलाहाबाद ले जाने वाले थे, रिजर्वेशन हो गया था सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. उन्होंने इस मामले में कलेक्टर से गौशाला पिंजरा पोल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

परिवार ने कहा कि गलती हो गई

मृतक के भाई राहुल सिंह चौहान ने कहा कि रविवार सुबह लगभग 10 बजे उनके भाई की मृत्यु हुई थी और दोपहर लगभग 12 बजे हॉस्पिटल से उसका शव लाकर शाम 5 बजे दाह संस्कार किया गया. उन्होंने कहा कि नियम अनुसार तीन दिन में उसकी अस्थियां विसर्जन के लिए लेने आए थे लेकिन यहां कुछ भी नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम प्रबंधन से बात की गई तो प्रबंधन का कहना है की जवाबदारी हमारी नहीं रहती है. वहीं अस्थियां ले जाने वाले परिवार ने कहा कि गलती हो गई है. ऐसे में अब हमारी भावनाओं का क्या होगा. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है अब भविष्य में दोबारा ऐसी घटना ना हो.

Advertisement

अस्थि विसर्जन से वंचित हुआ परिवार

अस्थी ले जाने के लिए एक परिवार से हुई भूल और प्रबंधन की लापरवाही के चलते दूसरे परिवार की भावनाएं आहत हुई है. वह अपने परिजन की अस्थि विसर्जन करने से भी वंचित हो गए हैं. इस घटना को देखते हुए भविष्य में इसकी पुर्नवृत्ति ना हो इस ओर ठोस कार्य किए जाने की आवश्यकता दिखाई देती है. 
 

Input: परमानंद रजक

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement