scorecardresearch
 

रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

रायपुर में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपनी बेटी और पत्नी की हत्या कर दी. फिर थाने जाकर खुद सरेंडर कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी अपनी बेटी के चरित्र पर शक करता था, इसलिए उसने इस कृत्य को अंजाम दिया.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में आरोपी, जिसने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट. (Photo: Screengrab)
पुलिस गिरफ्त में आरोपी, जिसने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट. (Photo: Screengrab)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है, जहां एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब साहू ने शाम करीब 7 बजे इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि गुलाब साहू ने अपनी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय सौतेली बेटी चित्रा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका को मुख्य कारण बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद: 6 महीने से लापता युवक की हत्या, सहकर्मियों ने कत्ल कर झाड़ियों में फेंका शव

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुलाब साहू और लता साहू ने लगभग चार वर्ष पहले दूसरी शादी की थी. चित्रा, लता की पहले पति से बेटी थी. बताया जा रहा है कि चित्रा का किसी युवक के साथ मेलजोल था, जिससे आरोपी नाराज रहता था. इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था. लता साहू अपनी बेटी का पक्ष लेती थी, जिससे विवाद और बढ़ जाता था.

Advertisement

पहले बेटी को उतारा मौत के घाट, बचाने आई पत्नी तो उसकी भी कर दी हत्या

रविवार सुबह भी इसी मुद्दे को लेकर गुलाब और चित्रा के बीच कहासुनी हुई थी. शाम को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पहले चित्रा पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. जब पत्नी लता बीच-बचाव के लिए आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement