scorecardresearch
 

रहम की भीख मांगता रहा बुजुर्ग, लट्ठ बरसाती रहीं 2 महिला कॉन्स्टेबल, VIDEO में कैद हुई बेरहमी

कैमूर जिले में एक बुजुर्ग शिक्षक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो महिला कॉन्स्टेबल ने उन पर अंधाधुंध लाठियां बरसाईं. बुजुर्ग रहम की भीख मंगता रहा, लेकिन दोनों को तरस नहीं आया. काफी देर बाद एक शख्स ने बीच-बचाव कराया, इसके बाद दोनों ने उसे छोड़ा. बुजुर्ग ने आपबीती सुनाई है.

Advertisement
X
महिला कॉन्स्टेबल पर टीचर की पिटाई करने का आरोप
महिला कॉन्स्टेबल पर टीचर की पिटाई करने का आरोप

बिहार के कैमूर जिले में एक बुजुर्ग शिक्षक की लाठी-डंडे से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दो महिला कॉन्स्टेबल बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाती दिख रही हैं. रहम की भीख मांगता बुजुर्ग शिक्षक बार-बार यही सवाल करता है कि उसकी गलती क्या है. वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने बताया कि घटना भभुआ शहर की है.

गौरतलब है कि भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक पर दो महिला कॉन्स्टेबल ज्ञानती कुमारी और दूसरी नंदनी कुमारी की ड्यूटी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगाई गई थी. सूत्रों की मानें तो महिला कॉन्स्टेबल चौक पर ट्रैफिक रेगुलेट कर रही थीं. इसी दौरान बुजुर्ग शिक्षक नवल किशोर शर्मा साइकिल लेकर सड़क पार कर रहे थे.

women constable beat Teacher ​

इस पर कॉन्स्टेबल ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वो नहीं रुके. उन्होंने कुछ कहा तो महिला कॉन्स्टेबल को लगा कि वो गाली दे रहे हैं. इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें रोककर पीटना शुरू कर दिया.

women constable beat Teacher ​

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया, "मैं एक स्कूल में अंग्रेजी विषय का शिक्षक हूं. शुक्रवार दोपहर जयप्रकाश चौक से आ रहा था, तभी 2 महिला कॉन्स्टेबल ने रोका. मैं उनकी बातों को इग्नोर कर आगे बढ़ा. इस पर महिला कॉन्स्टेबल ने रोककर मुझ पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं."

Advertisement

women constable beat Teacher ​

उन्होंने आगे बताया, "मैंने उनसे ऐसा न करने के लिए कहा लेकिन वो नहीं मानीं. 20 से अधिक लाठियां मारीं. एक सज्जन द्वारा हस्तक्षेप करने पर उन्होंने मुझे छोड़ा. मैं इतना लज्जित हो गया कि थाने में कोई कंप्लेंट दर्ज नहीं कराई. पिटाई से पैर और हाथ में सूजन आ गई है. मुझे न्याय चाहिए."

इस मामले में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि भभुआ शहर में एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. मामले की जांच कराई जा रही है. वहीं, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग की मामले में दोनों महिला कॉन्सटेबल नंदनी कुमारी और जयंती कुमारी को 3 महीने के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement