scorecardresearch
 

लालू से मिले बिहार के शराब कारोबारी, राज्य सरकार के फैसले पर सौंपा ज्ञापन

बिहार में शराब पर पूरी तरह पाबंदी लगाए जाने के सरकार के फैसले से राज्य के शराब कारोबारी आहत हैं. बुधवार को तमाम शराब कारोबारी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिले. कारोबारियों ने लालू को ज्ञापन सौंपा.

Advertisement
X
लालू से मिले शराब कारोबारी
लालू से मिले शराब कारोबारी

बिहार सरकार ने एक अप्रैल से राज्य में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा की है, जिसके बाद से राज्य के सभी शराब कारोबारी परेशान हैं. शराब कारोबारियों ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकत की. राज्य भर के कई शराब कारोबारी पटना में लालू प्रसाद के आवास पर पहुंचे, उन्हें अपना दर्द सुनाया और एक ज्ञापन सौंपा.

नहीं मिले सीएम नीतीश
बुधवार सुबह कारोबारी पहले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके थे लेकिन सीएम वहां मौजूद नहीं थे. इसके बाद शराब कारोबारियों ने लालू के घर का रुख किया.

पूर्ण नशाबंदी हो
शराब कारोबारियों का कहना है कि या तो राज्य में पूर्ण नशाबंदी हो, या उन्हें भी कारोबार करने दिया जाए. हाजीपुर के शराब व्यवसायी राजीव रंजन ने बताया कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अप्रैल से शराबबंदी की घोषणा की है, वहीं सरकार के लोग कह रहे हैं कि शराब की दुकानें अब सरकार की .

Advertisement

20 लाख का छिन जाएगा रोजगार
एक शराब व्यवसायी ने कहा कि अगर राज्य में शराब बंदी हुई तो इस कारोबार से जुड़े करीब बीस लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर शराब पर रोक लग रही है तो राज्य में गुटखा और ताड़ी पर भी कारगर ढंग से प्रतिबंध लगे.

दी आंदोलन की धमकी
शराब कारोबारियों ने कहा कि अगर सरकार पूर्ण रूप से शराब बंदी करती है, तो हम इसका स्वागत करते हैं, लेकिन अगर सिर्फ खुदरा दुकानदारों पर ही रोक लगती है, तो सारे व्यवसायी सरकार के इस फैसले के खिलाफ .

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य में एक अप्रैल से सभी तरह की शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement