बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में शनिवार को एक होटल के कमरे से पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है. युवती अपने कथित प्रेमी के साथ यहां ठहरी थी. घटना के बाद से प्रेमी फरार बताया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार पटना की रहने वाली अर्चना कुमारी अपने प्रेमी सत्यम कुमार के साथ हाजीपुर के एक होटल के कमरे में ठहरी थी. कुछ ही देर दोनों एक साथ रहे और बाद में सत्यम बाहर निकलकर कहीं चला गया.
कमरे में कोई चहलकदमी नहीं होते देख होटल के कर्मचारी ने जब कमरे के दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया और कमरे में युवती का शव पंखे से लटका हुआ देखा, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई.
पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर प्रेमी की तलाश कर रही है. इस संबंध में स्थानीय थाना में एक मामला दर्ज कर लिया गया है.